लखनऊ। महाकुंभ में आंतकी हमले करने के लिए आया बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल का सक्रिय आतंकी गिरफ्तार , सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण अपने नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो पाया था।
आंतकी लाजर मसीह को यूपीएसटीएफ और पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार। कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में से हुई गिरफ्तारी। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन माड्यूल जीवन फौजी के लिए काम कर रहा था।
पाकिस्तान के ISI के भी संपर्क का खुलासा हुआ है। आतंकी तीन हैंड ग्रेनेड दो डेटोनेटर बरामद एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद किए गए हैं। विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक और गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। वह 24 सितंबर 2024 को पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था।
Author: Taja Report
Post Views: 14

