लखनऊ। संभल मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया आपने पैदा किया था।हमारा प्रयास था राम मंदिर बनने से पहले माफियाओं का राम नाम सत्य हो जाए।
उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले कोई निवेश करने नहीं आता था। आज निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बन कर सामने आया है। एक माफिया ने चीफ जस्टिस के काफिले को रोक दिया था। उस माफिया के खिलाफ दर्जन भर जजों ने सुनवाई करने से मना कर दिया था। उस माफिया की इस सरकार में पेंट गीली हो गई।
Author: Taja Report
Views: 23

