Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तीस वर्षों से सरकारी भूमि पर कूड़ी डालकर किये गये अवैध कब्जों को हटवाया

मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी खतौली श्रीमती मोनालिसा जौहरी के निर्देशानुसार तहसील खतौली में तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के द्वारा तहसील क्षेत्र के गांव चंदसीना में तीस वर्षों से सरकारी भूमि पर कूड़ी डालकर किये गये अवैध कब्जों को तहसीलदार ने दल बल के साथ हटवाया गया। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता मय फोर्स के जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से जेसीबी से हटवाया। बताते चलें कि क्षेत्र के गांव चंदसीना में सरकारी खाद के गढढे में कूडी डालकर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता मंगलवार को जेसीबी के द्वारा हटवाने के लिये दल-बल के साथ निकली। तहसीलदार ने बताया कि गांव में खसरा नंबर 420 पर सरकारी अवैध कब्जा था । यहां उन्होंने देखा कि कुछ दबंगों सरकारी रास्ते पर कब्जा कर रखा था। तहसीलदार महोदया द्वारा कब्जा स्थल पर पहुचक स्वंय की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाया। मौके पर रतनपुरी थाना प्रभारी तेज सिंह, राजस्व निरीक्षक वीरभान राजस्व निरीक्षक राकेश वर्मा पटवारी विपिन मोतला, पटवारी दीपक, भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *