Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड पर सड़क सुरक्षा समिति ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह फरवरी 2025 की बैठक Zoom App के माध्यम से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिड वाहनों/गन्ने से भरे ट्रकों/अनफिट वाहनों पर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शहरी मार्गों पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा डालने से गन्दगी / बीमारियों फैलने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा शहरी कूड़ा-कचरा डालने हेतु किसी वैकल्पिक स्थान को चिन्हित कर नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *