मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस की तिरपड़ी कट के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूटे गए 2 मोबाईल, एक पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
सचिन पुत्र ओमवीर निवासी तलवा माजरा थाना बाबरी, शामली द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी का भाई विपिन 16 फरवरी की रात्रि को अपनी गाड़ी से मेरठ जाने के लिए निकला था तथा रास्ते में वादी के भाई द्वारा 02 लोगों को लिफ्ट दी गयी थी जिनके द्वारा वादी के भाई विपिन उपरोक्त के साथ मारपीट कर 02 मोबाईल व अन्य सामान लूट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी।
थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र के ग्राम काजीखेड़ा निवासी 02 व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं । सूचना पर थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा तिरपड़ी से बघरा जाने वाले मार्ग पर दोनो व्यक्तियों की घेराबंदी की गयी तो दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया गया । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ । थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* आकाश उर्फ मोंटी पुत्र ओमवीर निवासी काजीखेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ।
*2.* आर्यन उर्फ नंदू पुत्र जितेंद्र निवासी काजीखेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ।
*बरामदगीः-*
02 मोबाईल (लूटे गए) ।
01 पल्सर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट ।
02 तमंचे मय 04 जिंदा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।


