मुजफ्फरनगर। रेल लाइन पर आत्महत्या के इरादे से लेटे युवक को थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बचा लिया।
थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि संधावली अंडर पास के करीब एक व्यक्ति ट्रेन की पटरी पर लेटा हुआ है। जिस पर बड़ी तत्परता के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक ने सूचना मिलते ही अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर जा कर देखा तो एक युवक रेल की पटरी पर आत्महत्या करने के लिए लेटा हुआ है जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकत उक्त युवक को रेल पटरी से उठाया और पूछताछ की तो युक्त युवक ने अपना नाम आरिफ पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी जामियानगर थाना खालापार मुजफ्फरनगर बताया और पुलिस को बताया कि वह काफी परेशानी में चल रहा है। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह व उनकी टीम ने युक्त युवक की बातें सुनकर उसकी जिंदगी जीने की सलाह दी और उसका मनोबल बढाते हुए परेशानियों से लड़ने की हिदायत दी और कहा कि जिंदगी बहुत खुश गवार है इसको आत्महत्या करके अपने परिवार को दुख ना दें। पीड़ित परिवार ने थाना सिविल लाइन पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी किया।


