Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन विद्यालय में छात्रों ने पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा में ली हिस्सेदारी

मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों के लिए कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ बहुत ही लोकप्रिय है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी खुद बच्चों से संवाद करते हैं और एग्जाम को लेकर उनकी समस्या तथा जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बोर्ड के एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों का उत्साह भी बढ़ाया। बोर्ड एग्जाम को लेकर अक्सर बच्चों के भीतर डर और तनाव दोनों होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों के भीतर से इस डर और तनाव को समाप्त करने के लिए हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम करते हैं। इस बार 10/2/2025 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 8वां संस्करण संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रधानमंत्री जी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि परीक्षा में अच्छे नंबर पाना अच्छी बात है, लेकिन किसी बच्चे को इसके लिए बाध्य नहीं करना चाहिए। क्योंकि जिसकी जितनी शारीरिक व बौद्धिक क्षमता होगी, वह उतना परिणाम देगा। अच्छे नंबर के लिए बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो न कि उन पर दबाव बनाया जाए, यह घातक है। क्योंकि अभिभावकों, स्कूलों, प्रबंधकों के दबाव में बच्चे तनाव में आ जाते हैं। तनाव में आकर वे हतोत्साहित हो जाते हैं और परीक्षा में अपना सामान्य प्रदर्शन भी नहीं कर पाते हैं। सभी छात्र अपने खान-पान का ध्यान रखते हुए पढ़ाई की और भी ध्यान दें। नींद पूरी ले और खेलने भी जरूरी है ताकि हम स्वास्थ्य रह सके। जब परीक्षाएं प्रारंभ हो तो समय पर अपनी परीक्षा की तैयारी करें, घबराना नहीं चाहिए और अपने ऊपर विश्वास रखें, अभिभावकों के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अध्यापकों को भी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी एक दिन अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। हमारा आशीर्वाद आप सभी छात्रों के साथ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *