मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे में नाबालिग से कुकर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ कसेरवा पुलिया के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त आरिफ पुत्र अजबा उर्फ अजबदीन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा उनके 09 वर्षीय पुत्र के साथ कुकर्म करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 33/2025 धारा 137(2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि नाबालिग से कुकर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में कसेरवा पुलिया के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम जब मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर खडा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले युवक की घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आरिफ पुत्र अजबा उर्फ अजबदीन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर बताया गया है।


