Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले श्री सालासर बालाजी महाराज

मुजफ्फरनगर । श्री सालासर बालाजी धाम के पंचम वार्षिकोत्सव पर द्वितीय दिवस मुजफ्फरनगर में श्री सालासर बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

*इलैक्ट्रिक हाथी, अघोरी साधुओं की पूजा व नासिक से आए कलाकारों की ढोल मंजीरों की धुन रही मुख्य आकर्षण*

श्री सालासर बालाजी के 30 से अधिक विग्रह स्वरुपों वाले विश्व में एकमात्र श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव पर आज द्वितीय दिवस पर भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। श्री सालासर बालाजी धाम के पांच दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव में आज दिनांक 1 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से श्री सालासर बालाजी धाम प्रांगण से श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से विधि विधान पूर्वक पूजन, हनुमान चालीसा पाठ कर प्रारंभ की गई। शोभायात्रा रजवाहा पटरी होते हुए मुख्य मार्गो भोपा रोड ,गांधीनगर रोड़, कुकड़ा मंडी (नवीन मंडी) बाबूराम गेट से होते हुए नई मंडी पटेल नगर गौशाला रोड बिंदल बाजार होते हुए भोपा पुल अंसारी रोड सर्राफा बाजार भगत सिंह रोड टाउन हॉल गांधी कॉलोनी, द्वारकापुरी ,लिंक रोड से पचैंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। जिसमें श्री सालासर बालाजी महाराज भव्य रूप में फूलों से सुसज्जित रथ पर साक्षात विराजमान रहे। मुजफ्फरनगर के श्रृद्धालु भक्तजनों ने अपने दुखों के विनाश और अपनी सभी मनोकामना पूर्ति हेतु श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर दर्शन लाभ प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बनें। इस भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे श्री बालाजी महाराज की ध्वजा शोभायमान रही। अनेकों ढोल, डीजे, मनोकामना पूर्ण ध्वज, गणपति जी, राधा कृष्ण संग ठाकुर जी का बाल रूप, श्री राम दरबार व नगर वासियों के आकर्षण का केंद्र रहे इलेक्ट्रिक हाथी मानों सच मस्त रूप में था। उज्जैन महाकाल समूह द्वारा अघोरियों के विहंगम अद्भुत, अलोकिक नृत्य को स्थानीय श्रद्धालुजन चमत्कृत होकर देख रहे हैं। जो एक अद्भुत धार्मिक अनुष्ठान के रूप में परिणत हो रहा है। यह परंपरा और शक्ति का मिलाजुला रूप दर्शाता है। जो हिंदू धर्म की गहरी आस्थाओं और परंपराओं को जीवंत करता है। और भी आकर्षण का केंद्र रहे श्री सालासर बालाजी महाराज के भव्य रूप से सजे स्वर्ण रथ के आगे नासिक से आई 51 कलाकारों द्वारा ढोल मंजीरे द्वारा मानों सम्पूर्ण लोक गुंजायमान हो रहा था नासिक के कलाकारों की ढोल मंजीरों को बजाने की अनूठी कलाकारी पहली बार मुजफ्फरनगर में देख श्रृद्धालु भक्तजन उनकी प्रशंसा कर गदगद दिखाई दिए । हर कोई श्री सालासर बालाजी की शोभायात्रा की तारीफ करते थक नहीं रहा था। शोभायात्रा के स्वागत में नगर में जगह जगह चाय पकोड़े, स्वादिष्ट खाने के, कड़ी चावल, हलवे, पानी के स्टाल लगाए गए थे। नगर वासियों ने पूर्ण उत्साह के साथ फूलों की वर्षा कर श्री सालासर बालाजी महाराज का आरती पूजन किया। श्री डीके गोयल जी, अनिल प्रकाश जी, अभिषेक गोयल, मुकेश गोयल, सुनील अग्रवाल , मनोज गोयल देहरादून आदि पूजन में शामिल रहे।शोभायात्रा को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने में अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग , कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,पवन गोयल, बृजमोहन वर्मा ,अजय मित्तल, नितिन तायल, विकास गुप्ता, विकास गोयल, कार्तिक तायल, आशीष जी मोबाइल,कार्तिक गोयल,अभी शर्मा, आयुष गोयल , अक्षत बंसल, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *