
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच के बीच रुड़की रोड पर नावेल्टी सिनेमा के पास एक ट्रैक्टर के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने के कारण ट्रैक्टर चालक गम्भीर घायल हो गया ।
बताया गया है कि यह ट्रैक्टर चालक बड़ी तेजी के साथ ट्रैक्टर चला रहा था। क्लासिक हार्डवेयर के सामने ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। पलटने के तुरंत बाद ड्राइवर नीचे आ गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद में भीड़ और जाम लग गया पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि टायर फटने से यह हादसा हुआ।
Author: Taja Report
Views: 28


