Skip to main content

TR NEWS UP-UK

होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई

मुज़फ्फरनगर। गांव बढिवाला में होलिका दहन भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे का आरोप लगाने के प्रकरण में हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देर शाम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिला और अपनी बात रखी। प्रतिनिधि मंडल में हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पवार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान, बढिवाला के प्रधान इरशाद, पूर्व प्रधान सदाकत अली, समंदर सिंह और सीताराम कश्यप आदि मौजूद रहे। जिला अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि कोई भी गलत कार्य नहीं होने देंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को हटाया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह मौके पर जाकर इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *