Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महाकुंभ भगदड़ में 14 लोगों की मौत की पुष्टि

प्रयागराज । बीती रात मची भगदड़ को लेकर प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है हालांकि कम से कम 14 लोगों की मौत की सूचना है। 14 लोगों के शव मोर्चरी पहुंचे हैं।

महाकुंभ हादसे पर तड़के से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ हादसे, राहत बचाव, घायलों के इलाज आदि का पर बात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने हर संभव सहायता का संकल्प दोहराया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्था जन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!

हमारी सरकार से अपील है कि:

– गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।

– मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।

– ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।

– हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।

– सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

-श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।

हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *