लखनऊ। परिवार के पांच लोगों की हत्या में वांछित मेरठ का 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।
पैसे और संपत्ति के विवाद में सौतेले भाई और उसके पूरे परिवार की हत्या की थी। दिल्ली और ठाणे के भी दो मामलों में वांछित चल रहा था। 9 जनवरी को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। तभी से फरार आरोपी नईम को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
Author: Taja Report
Views: 26

