Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बहन के देवर से हुआ इश्क तो पानी की टंकी पर चढ गई प्रेम दीवानी

बदायूं । लव मैरिज की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती के कारण घंटों हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला।

बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती अपने प्रेम की खात‍िर पानी की टंकी पर चढ़कर मरने पहुंच गई। वह अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती थी। इस कारण से युवती का कई घंटे तक हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला। बाद में क‍िसी तरह उसे समझाकर नीचे लाया गया और पर‍िजनों के हवाले क‍िया गया।

मामला जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग इलाके के एक गांव का है। एक लड़की मंगलवार को गांव में बने पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई और आत्महत्या की कोशिश करने लगी। लड़की को वहां देख परिजनों समेत गांव वालों में खलबली मच गई। मामले की सूचना पर  मौके पर पुल‍िस पहुंची। भीड़ को टैंक से दूर रखकर पुलिस समेत गांव के कुछ लोग टंकी पर चढ़े और उसे सुरक्षित उतार लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *