Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई का सर्वसम्मति से गठन

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई में सर्वसम्मति से डॉ0 अमित कुमार जैन को फिर से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जिला महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर से संजय कुमार मोघा को दी गई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मुजफ्फरनगर इकाई के लिए चुनाव की प्रक्रिया डीएवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रुप में मंडलीय महामंत्री सहारनपुर रवि कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ जग औतार शर्मा भी मौजूद रहे। पूरी चुनावी प्रक्रिया निर्विवाद सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित शिक्षकों की ओर से चुनाव अधिकारी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए डॉ0 अमित कुमार जैन, जिला महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मोघा के निविरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। बडी बात यह है कि तीनों पदाधिकारियों का चयन लगातार दूसरे साल के लिए किया गया हैं। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए डॉ0 अमित कुमार जैन ने सभी शिक्षकों का आभार जताते हुए शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्षा सारिका जैन ने भी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।

चुनावी प्रक्रिया में प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्षा श्रीमती सारिका जैन, विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, नीरज जैन, संजीव त्यागी, राजकुमार जैन, अजय जैन, रंजन सिंह पुंडीर, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, धर्मपाल, सुभाष, शहर काजी तनवीर आलम, विजय कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अनिल हडसन, विनय त्यागी, वीरेन्द्र पटेल, पूर्व जिला मंत्री हेमंत विश्नोई, रेणू मित्तल, हाकम सिंह, सुनील कुमार गोयल, नमन जैन, नरेन्द्र तोमर आदि सहित सैंकडों शिक्षक मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *