Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पेस्टीसाइड की 41 दुकानों पर छापेमारी, कीटनाशी के करीब 16 नमूने

मुजफ्फरनगर । डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने बुढाना, खतौली और सदर क्षेत्र में पेस्टीसाइड की 41 दुकानों पर छापेमारी की है। टीम ने कीटनाशी के करीब 16 नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। वहीं पेस्टीसाइड की आठ दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

रबी की फसलों में गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए पेस्टीसाइड के निर्माता, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के द्वारा बुढाना तहसील क्षेत्र में 13 दुकानों पर छापेमारी करते हुए पेस्टीसाइड दवाई के 4 नमूने लिए है। वहीं दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार के द्वारा जानसठ और खतौली तहसील क्षेत्र में 18 दुकानों पर छापेमारी की गई है। उनके द्वारा सात नमूने कीटनाशी के लिए गए है। वहीं पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक के द्वारा सदर तहसील क्षेत्र में 10 दुकानों पर छापेमारी करते हुए पांच नमूने लिए गए है। वहीं एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *