मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बा चौकी पर तैनात रविंद्र कुमार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एक शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कस्बे की एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर एक मामले में पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि उसने जेवर बेचकर 39 हजार रुपये जुटाए। यह पैसा देने वह जैसे ही पहुंची। टीम ने चौकी इंचार्ज को दबोच लिया।
Author: Taja Report
Views: 23


