मुजफ्फरनगर। मोरना के वजीराबाद निवासी युवक का शव व बाईक मुज़फ्फरनगर भोपा अड्डे के पास स्थित नाले मे मिले हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी सचिन उर्फ़ चुन्नू पुत्र सोमपाल कल मुज़फ्फरनगर गया था। उसके ना लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसका शव और बाइक नाले में पड़े मिले।
पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
Author: Taja Report
Views: 19


