मुजफ्फरनगर । घने कोहरे भरी सुबह के बाद शाम को भी कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड में बच्चे कांपते हुए स्कूल गये। हालांकि दोपहर बाद धूप ने राहत दी। शाम को डीएम की ओर से तीन दिन अवकाश का ऐलान किया गया। मुजफ्फरनगर में आज तापमान 16.4/8.0 डिग्री रहा। देर शाम फिर बारिश शुरू हो गई। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर कड़कडाती हुई ठंड में प्रशासनिक अमले के साथ सड़कों पर उतरे और जिला अस्पताल और रैन बसेरे में का निरीक्षण किया।
बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को कोहरे के साथ बादलों संग हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार की रात इन इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कौशाम्बी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।


