मुजफ्फरनगर । फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के भवन में साईबर क्राईम जागरूकता पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें साईबर क्राईम के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह व उपनिरीक्षक गौरव चैहान द्वारा उद्यमियों को साईबर क्राईम से कैसे बचा जाये, के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि साईबर क्राईम से आप जागरूकता के आधार पर ही बच सकते है अन्यथा आपके साथ पल-पल फ्राॅड होने की सम्भावना बनी रहती है। साईबर अपराधी इतने शातिर व चालाक होते है कि आपकी आवाज व आपके फोटो सहित आपसे सम्पर्क करेंगे और आपको बातों में उलझाकर व अपने जाल में फॅसाकर आपके बैंक एकाउन्ट को हैक कर खाली कर देंगे। यहाॅ उपनिरीक्षक गौरव चैहान ने बताया कि इस समय डिजिटल एरेस्ट जैसे काॅल व मैसेज आपके फोन पर अपने आपको पुलिस का कर्मचारी/अधिकारी बताकर आये तो बिना पूर्ण जानकारी के अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करे और हो सके तो फोन को डिस्कनेक्ट कर उस काँल की जांच करें। क्योंकि डिजिटल एरेस्टिंग हो ही नहीं सकती यह सब पुलिस की आड में पब्लिक को गुमराह कर फ्राड करके पैसा निकाल लेते है। अध्यक्ष अंकित संगल ने कहा कि उक्त सभी जानकारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है हमें जागरूक रहना चाहिए। इस गोष्ठी में मैनेजिंग डायरेक्टर रविन्द्र दहिया ने जैक्सन क्यूमिन्स इण्डिया लिमिटेड द्वारा निर्मित जैनसैट की खूबियों के बारे में बताया कि यू0पी0पी0सी0बी0 सरकार के सभी मानको को पूरा करता है तथा कम खर्चा आता है। यह सभी रेंज में उपलब्ध है। गोष्ठी का संचालन फेडरेशन के सहसचिव श्रेय जैन द्वारा किया गया और अध्यक्ष अंकित संगल द्वारा सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से फेडरेशन उपाध्यक्ष पंकज जैन, कोषाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सुधीर गोयल, राधेश्याम शर्मा, दीपक मित्तल, आशीष बंसल, नरदेव वर्मा, आशीष गर्ग, दीपक सिंघल, रचित गोयल, शाहनजर राणा, सुभाष साहनी आदि उद्यमी उपस्थित रहे।


