Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कक्षा 10 के छात्र तेजस ने राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया

नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कक्षा 10 के छात्र तेजस ने राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया।

तेजस ने गत माह 4 दिसम्बर 2024 को जनपद , 7 दिसम्बर 2024 को मण्डल स्तर पर तथा 3 जनवरी 2025 को प्रदेश स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके पश्चात प्रदेश में 28वें राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को प्रदेश के मुख्य मंत्री  आदित्य नाथ योगी ने अपने निवास से दिनांक 8 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। 9 जनवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर तेजस को सम्मानित किया।

9 से 12 जनवरी जी भारत मंडपम ,प्रगति मैदान नई दिल्ली में सम्पूर्ण देश से चयनित प्रतिभागियों का प्रदर्शन हुआ। 10 जनवरी को आनंद महिंद्रा तथा इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ जी से भी वार्तालाप हुई। और 11 जनवरी को साउथ अफ्रीका के प्रसिद्ध क्रिकेटर जोंटी रोड से भेंट हुई। 12 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट हुई तथा उनके समक्ष भोज हुआ। तत्पश्चात 28 राष्ट्रीय युवा उत्सव की समाप्ति हुई।

स्थानीय स्तर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, नेहरू युवा केंद्र से सुश्री प्रतिभा, डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी तथा समस्त विद्यालय परिवार ने तेजस को बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *