मुजफ्फरनगर । भगत सिंह सेवादल द्वारा लोहड़ी का शानदार कार्यक्रम गांधी वाटिका के सामने वेंकट हॉल में मनाया गया। समाज के लोगों ने लोहड़ी की बधाइयां देने के साथ-साथ मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया।
सबसे पहले लोहड़ी प्रज्वलित की गई। उसके बाद पॉपकॉर्न और रेवड़ी आदि लोहड़ी की अग्नि को को समर्पित की। कार्यक्रम में दैनिक बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ एवं सेवा दल के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा और सभी समाज के जिम्मेदार लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को लोहड़ी की बहुत-बहुत बधाइयां दी। अध्यक्षता अशोक बाठला संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक शहीद भगत सिंह सेवादल ने की।
Author: Taja Report
Post Views: 13


