मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के ग्राम कैलापुर जसमोर एवं बिहारगढ़ में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में श्रीमती मिथलेश पाल जी माननीय विधायक मीरापुर उपस्थिति रही एवं उनके द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया‚ जिसमें जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए तथा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पेंशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पूर्ति विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग एवं योजनओ se संबंधित कैंप लगाए गए एवं कार्यक्रम में आयोजित समस्त ग्राम वासियों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया एवं ग्रामीणों को संदेश दिया गया की प्रशासन आपके लिए हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध है किसी भी स्थिति में आप तत्काल संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ श्री सुबोध कुमार व तहसीलदार जानसठ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी ⁄कर्मचारी मौजूद रहे।


