मुजफ्फरनगर । शुक्रवार को ठंड के साथ लोगों को बेहद घने कोहरे की भी मार झेलनी पड़ रही है। हालात ये रहे कि हाईवे पर 11 बजे तक भी घनी धुंध के कारण वाहन रेंगते नजर आए।
दूसरी ओर दिल्ली में घनी धुंध के कारण एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह 100 से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति रही, जिससे हवाई सेवाओं का परिचालन प्रभावित हुआ। रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Author: Taja Report
Post Views: 13


