Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुठभेड़ में दो ट्रांसफार्मर चोर बुढ़ाना पुलिस ने दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी के अभियोग में वांछित 2 अन्तरजनपदीय ट्रान्सफार्मर चोर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड प्राथमिक विधालय जौला रोड से गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 1 मोटर साईकिल बरामद किये गये है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 09/10.01.25 की रात्रि को थाना बुढ़ाना पुलिस गढ़ी सखावतपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनो की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियो को टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु नही रुके तथा पुलिस टीम को देखते ही मोटर साईकिल सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये कांधला रोड ग्राम जौला की ओर भागने लगे। करीब 200 मीटर आगे ग्राम जौला रोड पर प्राथमिक स्कूल के पास बदमाशो की मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा बदमाशों द्वारा पेडो की आड लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत फायर करने लगे जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की फायरिंग से खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश द्वारा वहां से जंगल में भाग गया जिसे पुलिस टीम द्वारा दौराने काम्बिंग गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम विकास उर्फ चव्वनी पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम नगला ताशी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ।(घायल) व अर्जुन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम नगला ताशी थाना कंकरखेडा जिला मेरठ हैं।बरामदगी का विवरण-

02 तमंचे मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल नम्बर डीएल 5एस एजेड 6149 भी बरामद किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *