मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस द्वारा एनएच-58 पर ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जिसके अन्तर्गत तेज रफ्तार वाले वाहनों की स्पीड को स्पीड रडार से मापा गया तथा निर्धारित गतिसीमा से अधिक चलने वाले 15 वाहनों का चालान किया गया।
मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं जिससे स्वयं की तथा दूसरों की जिन्दगी खतरे में न आए । अभियान में यातायात उपनिरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, यातायात उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र सिंह, सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 31


