Taja Report

एमडीए ने 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली के अन्तर्गत उपाध्यक्ष मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के निर्देशन में अवैध कॉलोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास, लगभग 10 बीघा भूमि में, अवैध कॉलोनाइजर मुबसरा कमर पत्नी आमिर अहमद आदि द्वारा तहसील के निकट बुआडा रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 12 बीघा में, अवैध कॉलोनाइजर विभूति गुप्ता आदि द्वारा ग्राम शेखपुरा में लगभग 15 बीघा में भूस्वामियों के साथ मिलकर, अवैध कॉलोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा गंगाधड़ी में पेट्रोल पंप के पीछे, जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लाॅटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लाॅटिंग को नहीं हटाया गया था।

आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 04 स्थलों पर लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय पुलिस बल व प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंतागण के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार आदि भी मौके पर उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *