मुजफ्फरनगर । पलड़ी गांव में सन्नी की हत्या के बाद सोमवार को शोक सभा में पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा सरकार में बेलगाम हो चुके अफसरों की सरकार बदलने के बाद खबर ली जाएगी।
सांसद ने कहा कि ऐसे अधिकारी तनख्वाह तो गरीबों के पैसे की लेते हैं, मगर काम पैसे वालों का करते हैं। सरकार बदलेगी और मौका मिला तो ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे। अच्छे अधिकारियों का सम्मान होगा। न्याय में देरी होना न्याय को अवरुद्ध करना होता है। सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शोक सभा में भारी भीड़ मौजूद रही।
Author: Taja Report
Post Views: 16


