Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दशमेश पिता धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा रजिo मुजफ्फरनगर द्वारा धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व पर बड़ी धूमधाम के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी जी की देखरेख में मनाया गया जिसमे की सर्वप्रथम परसों रोज से रखे श्रीखंड पाठ साहिब की समाप्ति प्रातः 9:00 बजे की गई इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें की गुरुद्वारा रुड़की रोड व गुरुद्वारा नुमाइश कैंप के हजूरी रागी जत्था ने कीर्तन किया व गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन किया इसके पश्चात हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने भी गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला व बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म सन 1666 में पिता गुरु तेग बहादुर जी व माता गुजरी जी के घर पटना साहिब में हुआ था गुरु गोविंद सिंह जी को सरबंस दानी कहा जाता है क्योंकि गुरु गोविंद सिंह जी ने देश व धर्म की खातिर अपना सब कुछ निछावर कर दिया था गुरु गोविंद सिंह जी शहीद पिता के पुत्र व शहीद पुत्रों के पिता कहलाते हैं गुरु गोविंद सिंह जी ने सन 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ सजाया इसके पश्चात भाई दलेर सिंह हजूरी रागी गांधी कॉलोनी ने कीर्तन किया व विशेष तौर से भाई बख्शीश सिंह जी हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से कीर्तन करने के लिए पधारे जिन्होंने बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा। इसके पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया ने आई हुई संगतो का धन्यवाद किया व गुरु पर्व की बधाई दी वह मुख्य तौर से पधारे हुए प्रशासनिक व राजनीतिक लोगों का स्मृति चिन्ह वै शॉल उड़ाकर स्वागत किया इसके पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के सभी सदस्यों द्वारा लंगर वर्ताया गया वे सभी संगतो में पंगत में बैठकर बड़ी श्रद्धा के साथ लंगर छका।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *