मुजफ्फरनगर । थाना बुढ़ाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है नव वर्ष की पार्टी मना कर युवक घर लौट रहे थे पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बागपत जनपद के गांव पुसार निवासी आशीष (35) पुत्र सुभाष अपने दोस्त शामली जनपद के गांव झाल निवासी विवेक (32) पुत्र राजेंद्र के साथ सुबह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरकर दोनों शव मोर्चरी भेज दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 15


