Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंडीयन मेडिकल असोसीएशन ब्रांच  के  नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन

सितारों आसमाँ को जगमगा दो रौशनी से

दिसम्बर आज मिलने जा रहा है जनवरी से

मुबारक मुबारक नया साल आया

ख़ुशी का समाँ सारी दुनिया पे छाया

नया साल आया है ख़ुशियाँ मनाओ

नए आसमानों से आँखें मिलाओ

मुजफ्फरनगर। सर्द मौसम के साथ ही नववर्ष 2025 के आगमन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। नए साल की शुरुआत होने वाली है। दिसंबर के अंत के साथ ही वर्ष 2024 बीत जाएगा और नव वर्ष 2025 आ जाएगा। नया वर्ष कई उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। हर कोई यह उम्मीद करता है कि आने वाला साल उनके लिए सबसे अच्छा रहे, उनके सपने व लक्ष्य पूरे हों। इसी आशा के साथ वे नए साल का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं। कुछ लोग नए साल के स्वागत में पार्टी करते हैं, कुछ घूमने-फिरने का प्लान करते हैं तो वहीं कुछ लोग नई-नई एक्टिविटी करके नए साल का जश्न मनाते हैं। देश-दुनिया की बात करें तो विश्व भर में नया साल मनाने का तरीका भी अलग-अलग है। सभी धर्मों में नया वर्ष भिन्न-भिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है। भारत में अधिकतर लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करते हैं। इसके अलावा लोग नए साल के मौके पर एक-दूसरे से मिलकर अथवा फ़ोन करके बधायी देते हैं या मोबाइल से बधायी संदेश भेजते हैं।

आईo एमoएo मुज़फ़्फ़रनगर परिवार ने भी अध्यक्ष डॉ सुनील चौधरी के निर्देशन में पूरे जोर शोर से कल शाम सोमवार दिनांक ३० दिसंबर २०२४ भोपा रॉड स्थित प्लासा होटल में एक नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया । आई एम ए अध्यक्ष डॉ सुनील चौधरी, आई एम ए सचिव डॉ मनोज काबरा, डॉ पूजा चौधरी, ममता काबरा ने सम्मिलित रूप से बड़े मनोहर अंदाज़ में समारोह का संचालन किया । इस वर्ष संगीत व नृत्य से भरपूर इस रंगारंग कार्यक्रम की बालीवुड स्टार्स अवॉर्ड्स थीम रखी गई जिसमे कि कुछ डॉ दंपत्ति बालीवुड स्टार्स की तरह ड्रेसेस पहनकर आये व कुछ प्रसिद्ध बालीवुड सोंग्स की धुन पर डांस भी किया l डॉक्टर्स को बॉलीवुड सितारो के नामो से टाइटल देकर पुरस्कारों से नवाजा गया। बाद में सब लोग एक दूसरे के गले मिले और नववर्ष 2025 के आगमन की बधाइयाँ दी, शुभकामनाएँ दी,डाँस किया और खूब मस्ती की ।

इस नवर्ष मिलन समारोह मे प्काफ़ी संख्या में चिकित्सक परिवार सहित उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी डॉ सुनील सिंघल, डॉ एम आर एस गोयल , डॉ एस सी गुप्ता, डॉ अशोक कुमार , डॉ डी एस मलिक, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ राकेश खुराना, डॉ सुभाष बाल्यान, डॉ अशोक सिंघल, डॉ आमोद कुमार , डॉ हरीश कुमार, डॉ एम के तनेजा, डॉ कुलदीप सिंह चौहान, डॉ अजय पवार, डॉ यू सी गौड़ डॉ हेमंत कुमार , डॉ अनिल कक्कड़, डॉ अशोक तोमर,डॉ अनिल कुमार राठी , डॉ संजीव सिंघल, डॉ पी के चाँद, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ रवींद्र जैन, डॉ राजेश्वर सिंह ,डॉ अशोक शर्मा, डॉ डी के शर्मा, डॉ जितेंद्र रुहेला, डॉ तारा चंद डॉ योगेंद्र कुमार डॉ सुजीत कुमार सिंह ,डॉ प्रदीप गर्ग,डॉ राजेंद्र ठकराल, डॉ संजीव जैन, डॉ मनीष अग्रवाल , डॉ यश अग्रवाल, डॉ प्रेम सिंह, डॉ नीरज काबरा, डॉ अनु भूषण , डॉ अखिल गोयल , डॉ अजय सिंघल, डॉ रोहित गोयल, डॉ अविनाश रमानी, डॉ रवि त्यागी, डॉ राजेश मारवाह , डॉ करण मारवाह, डॉ नीरज सिंघल, डॉ सिद्धार्थ गोयल, डॉ अनुज माहेश्वरी , डॉ आशीष बाल्यन, डॉ विकास गर्ग,डॉ अभिषेक गौड़, अनिल कुमार पैथो, डॉ अरविंद सैनी, डॉ गौरव निर्वाल, डॉ अश्वमेध बाल्यान, डॉ पल्लव जैन ,डॉ अनिल कुमार पैथो, डॉ विनीत मिनोचा, डॉ मनु गर्ग आदि व डॉ ललिता महेश्वरी, डॉ निशा मलिक, डॉ विनीता सिंघल, डॉ मंजु प्रभाकर,डॉ अनीता शर्मा, डॉ रेणु अग्रवाल,डॉ दीप शिखा जैन, डॉ शिल्पी जैन, डॉ नीना रमानी आदि महिला चिकित्सक सदस्य परिवार सहित काफ़ी संख्या में उपास्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा ।

आई एम ए मुजफ्फरनगर परिवार सभी जनपदवासीओ को नववर्ष 2025 के लिए ढेरो बधाई देता है, शुभकामनाएँ प्रेषित करता है सभी स्वस्थ रहें सुखी रहें प्रसन्न रहें । सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। सभी अपने परिवार सहित सर्दी से बचाव रखें व अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें ।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *