Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मण्डी की दो फर्मों के 54.34 लाख रुपए हड़पे

मुजफ्फरनगर । नई मंडी इलाके की दो फर्मों से माल मंगाकर 54.34 लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप है कि पैसा मांगने पर फर्म के संचालकों व साझेदारों कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी की शिकायत पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जानसठ रोड स्थित आत्मकुंज कालोनी निवासी दीपांशु प्रकाश की जानसठ रोड पर पेपर क्राफ्ट व पेपर प्रोडक्ट की सप्लाई करने की फर्म है। आरोप है कि हरियाणा के बिलासपुर रोड स्थित गांव फेरुवाला निवासी आंनद पैकेज के मालिक राजेन्द्र आंनद व उसके साझेदार संजय आंनद व डीके एंटरप्राइजेज के मालिक ध्रुव आंनद, हितेश आंनद ने वर्ष 2017 में पेपर खरीदना शुरु किया गया था। आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर भेजते थे। जिसके आधार पर माल हरियाणा जाता रहा। इस दौरान वर्ष 2024 में आंनद पैकवेल पर 50 लाख से अधिक व डीके एंटरप्राइजेज पर साढे तीन लाख से अधिक का बकाया हो गया। तकाजा करने पर आरोपी आरटीजीएस के माध्यम से पैमेंट देने की बात कही लेकिन भुगतान नहीं किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *