मुज़फ्फरनगर। आज बारिश होने के कारण तहसील बुढाना क्षेत्र के ग्राम जौला में अधिक वर्षा के कारण कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति तसबुर पुत्र दिलशाद की मृत्यु हो गई। एक भैंस घायल हो गयी और दो बछड़े मर गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी बुढ़ाना राजकुमार ने पीड़ित परिवार का हाल जाना। उप जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर नयाब तहसीलदार अमन कुमार भी मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 18


