Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अवैध कॉलोनीयों पर एक बार फिर गरजा महाबलि

मुजफ्फरनगर । विकास प्राधिकरण के जोन-1 व जोन-3 में उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा०  कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 24.12.2024 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता  वैभव जैन, अमित बालियान आदि द्वारा खसरा नं0-2353, 2354 ए.टू.जेड रोड मुजफ्फरनगर में लगभग 16 बीघा, शोभाराम, विपिन कुमार आदि द्वारा खसरा नं0-224, अलमासपुर, मुजफ्फरनगर में लगभग 07 बीघा, सचिन राणा, अमित तोमर द्वारा ग्राम मुस्तफाबाद, भोपा बाईपास पुल के पास, मुजफ्फरनगर में लगभग 70 बीघा, सुमित कुमार, नरेन्द्र, सुशील पुत्रगण रघुनन्दन आदि द्वारा ग्राम जटमुझेडा, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा एवं  विनय प्रधान, कपिल मलिक, संदीप मलिक आदि द्वारा ग्राम मुस्तफाबाद, मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक 24.12.2024 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के जोन-1 व जोन-3 में उक्त 05 स्थलों पर लगभग 111 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *