Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जानसठ में कमल हास्पिटल सील, अवैध रूप से चल रहा था ओटी

मुजफ्फरनगर । जानसठ में अवैध रूप से संचालित हास्पिटल को फिर सील कर दिया गया है।

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि कस्बा जानसठ में स्थित कमल हास्पिटल जानसठ के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई कि उक्त हास्पिटल में आपरेशन थियेटर (ओ०टी०) संचालित करने की वैध अनुमति नहीं है, परन्तु कमल हास्पिटल द्वारा आपरेशन किये जा रहे है। इस शिकायत के सम्बन्ध में मौके पर श्री अजय चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ के साथ सतीशचन्द बघेल, तहसीलदार जानसठ द्वारा जांच की गयी जांच / मौके पर निरीक्षण के समय पाया गया कि प्रश्नगत हास्पिटल में दिनांक 17.12.2024 को लगभग साय: 7 बजे सीजेरियन डिलेवरी के माध्यम से 02 बच्चों का जन्म हुआ है। इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित हास्पिटल स्टाफ एवं जच्चा के परिजनों के बयान भी लिये गये। बिना अनुमति के आपरेशन थियेटर संचालित होने के कारण कमल हास्पिटल के डायरेक्टर रेशू राजपूत की उपस्थिति में चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ द्वारा दिनांक 18.12.2024 को आपरेशन थियेटर परिसर को नियमानुसार सील किया गया तथा प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को प्रेषित की जा रही है। पूर्व में भी इस अस्पताल इसी सम्बन्ध में दिनांक 30.09.2024 को चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सील किया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *