मुजफ्फरनगर। जीएसटी रेड के मामले पूर्व विधायक शाहनवाज राना, सद्दाम राना व इमरान का रिहाई परवाना सीजेएम कोर्ट से जारी हो गया लेकिन शाहनवाज राना की रिहाई आज नहीं हो सकेगी। क्योंकि फर्जी कंपनी के मामले में अभी ज़मानत की सुनवाई 24 को होगी। इस बीच खबर है कि पुलिस शाहनवाज राना पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
सद्दाम राना व इमरान की रिहाई आज होने की संभावना है। आज जीएसटी मामले मे सभी तीनों आरोपियों के तस्दीक पुलिस से प्राप्त होने के बाद रिलीज ऑर्डर कोर्ट से जारी हुए। शाहनवाज को एक और मामले में नामजद किए जाने की वज़ह से उनकी रिहाई आज नहीं हो सकेगी।
शाहनवाज राना, सद्दाम राना की ज़मानत पेपर उनके वकील नकली सिंह त्यागी व इमरान की ज़मानत पेपर उनके वकील अब्दुल बेग ने दाखिल किए हैं। एम रहमान
Author: Taja Report
Post Views: 23


