Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पंजाब में 48 स्थानों पर किसानों ने किया ट्रैक पर रेल गाड़ियों का चक्का जाम

चंडीगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में नेताओं के आह्वान पर किसानों द्वारा ट्रैक पर कब्जा कर रेलगाड़ियों का आवागमन ठप कर दिया है। पंजाब में 48 स्थानों पर किसानों ने ट्रैक पर रेल गाड़ियों का चक्का जाम कर दिया। महिलाएं भी किसानों के साथ झंडा लेकर ट्रैक पर डटी हुई है।

बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक किसानों द्वारा शंभू बॉर्डर एवं खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 3 घंटे के लिए रेलगाड़ियां को रोका जा रहा है। पंजाब के 48 स्थानों पर पहुंचे किसान दोपहर 12:00 बजे से रेलवे ट्रैक पर कब्जा करके बैठे गये।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *