मुजफ्फरनगर । थाना छपार के ग्राम परेई मे झगड़ा कर गाली गलौज करने के मामले मे 27 वर्ष बाद आरोपी पर 1500 रुपये जुर्माना किया गया है।
गत 1997 को थाना छपार के ग्राम पराई मे दो पक्षों में झगड़ा होने गाली गलौज किए जाने के मामले में आरोपी प्रकाश पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एक की पीठासीन अधिकारी आकांक्षा गर्ग ने सुनवाई करते हुए आरोपी प्रकाश पर धारा 147, 504 आईपीसी व7 क्रिमिनल ला पर 500,500 ,500 रुपये का जुर्माना किया। अभियोजन अधिकार नीरज सिंह ने आज जानकारी दी कि पुलिस ने। कई के विरुद्ध मामला 1997 मे दर्ज किया था। एम रहमान
Author: Taja Report
Post Views: 16


