मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन क्षेत्र सरवट में एक मकान के अंदर परिवार के पांच सदस्य बेहोश अवस्था की हालत में मिले पुलिस मौके पर मौजूद,पुलिस ने सभी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया।
थाना सिविल लाइन पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मदीना कॉलोनी में 01 घर में परिवार के 05 सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े हैं । सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन द्वारा पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा सभी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । वर्तमान में 02 लोगों को बेहतर उपचार हेतु मेरठ रेफर किया गया है तथा शेष 03 जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं ।
Author: Taja Report
Post Views: 12


