मुजफ्फरनगर। संपूर्ण भारतवर्ष में अग्रवंशियों को एक सूत्र में पिरोहकर कर राष्ट्रीय सर्वांगीण विकास की धारा से जोड़ने तथा निर्बल वर्ग के जनमानस को सफल बनाकर महाराज अग्रसेन जी की विचारधारा को प्रभावी बनाने रखने की दृष्टि से बुलाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत 10 दिसंबर को अग्रोहा जनपद हिसार में अग्रोहा शक्तिपीठ के परिसर में संपन्न हुई। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे समिति के पदाधिकारीयो के साथ मुजफ्फरनगर के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष विनोद सिंघल राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल प्रदेश मंत्री बी एम गुप्ता महिला विंग की प्रदेश महामंत्री ममता अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष रेनू गर्ग ने सहभागिता की। ज्ञातव्य हो कि महाराजा अग्रसेन जी की पावन धरा अग्रोहा में अगर वंशियों की आराध्या कुलदेवी मां लक्ष्मी का लगभग 100 करोड रुपए की लागत से विशाल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 100 हवादार कमरे (air conditioner) है। इसी के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा दैवीय शक्तियों के अद्भुत की दृष्टि से 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक महालक्ष्मी यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रदान की है। विज्ञप्ति में जनपद के समस्त अगर वंशियों से इस महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की गई है।


