मुजफ्फरनगर । संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में आज जनपद के अनेक हिंदू व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर रेलवे स्टेशन के सामने घोषित हुई शत्रु संपत्ति को तुरंत अधिग्रहण कर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मांग करी इस अवसर पर हिंदू नेताओं ने कहा किr पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के सामने बनी मस्जिद व वहां बनी अनेक दुकानों को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा उस संपत्ति को अधिग्रहण करने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी सरकारी संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण को जल्दी से जल्दी ध्वस्त किया जाए हिंदू नेताओं ने कहा कि लैंड जेहादियों द्वारा स्टेशन के सामने जो अवैध निर्माण किया गया है वहां पर हमेशा संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है इसलिए राष्ट्र हित में इसअवैध निर्माण का ध्वस्त होना अनिवार्य है हिंदू नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तो हम आंदोलन करने को बाध्य। होंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन डॉक्टर योगेंद्र शर्मा शिवसेना प्रदेश महासचिव प्रमोद अग्रवाल शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल बजरंग दल कमलदीप प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हिंदू जागरण मंच पंकज शास्त्री चेतक संघटन हरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष हिंदू क्रांति सेना बसंत कश्यप जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू पीठ राजकुमार जिला उपाध्यक्ष भगवा रक्षा वाहिनी सतेंद्र सैनी अध्यक्ष संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट पुष्पेंद सैनी भगीरथ सेना जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।


