मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस की तेजलहेडा से बसेडा मार्ग पर रजवाहा पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर पशु चोर अभियुक्त को घायल / गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 रास जिंदा भैंस, 01 मोबाईल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थानाक्षेत्र छपार में अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 18.11.2024 को ग्राम बसेड़ी व दिनांक 28.11.2024 को ग्राम बिजौपुरा में पशु चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी । उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।
छपार पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम बिजोपुरा से चोरी की गयी भैंस को 01 चोर ने तेजलहेड़ा से बसेड़ा मार्ग पर रजवाहे की पटरी पर बांध रखा है, जो कि भैंस को कहीं बेचने की फिराक में है । सूचना पर विश्वास कर थाना छपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान तेजलहेड़ा चौराहे के पास पहुंचे तो मुखबिर ने दूर से इशारा करके बताया कि सामने जो आग जल रही है वही वह व्यक्ति है । पुलिस टीम द्वारा सिखलाए गए तरीके से छिपते-छिपाते हुए उक्त व्यक्ति के पास पहुंचे तो आहट सुनकर वह व्यक्ति भागने लगा । थाना छपार पुलिस टीम द्वारा स्वंय को पुलिस बताते हुए उक्त व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश घायल हो गया ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*
*1.* इसरार उर्फ छंगा पुत्र इशहाक निवासी लाबड़ थाना इंचौली, मेरठ ।
*बरामदगीः-*
▶️01 रास जिंदा भैंस (थाना छुपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/2024 धारा 305(ए) /317 बीएनएस से सम्बन्धित )
▶️01 मोबाईल
▶️01 तमंचा मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।


