Taja Report

डॉक्टर मंदाक्रांता रॉय ने पूरा माहौल नृत्यमय कर दिया

 

मुज़फ्फ़रनगर  । स्पिक मैके कार्यशाला – प्रदर्शन श्रृंखला के तीसरे दिन एस डी कन्या विद्यालय ,झांसी की रानी व चौ छोटूराम इंटर कॉलेज नृत्यांगना डॉक्टर मंदाक्रांता रॉय ने पूरा माहौल नृत्यमय कर दिया । कन्या विद्यालय में छात्राओं तथा छोटू राम इंटर कॉलेज में छात्रों ने भी बढ़ चढकर नृत्य का अभ्यास किया ।

सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (स्पिक मैके) द्वारा आयोजित भरतनाट्यम की कार्यशाला – प्रदर्शन श्रृंखला के तीसरे दिन छात्र छात्राओं ने जम कर नृत्य का अभ्यास किया । कलाकार डॉ मंदाक्रांता ने बॉलीवुड और भारत के शास्त्रीय नृत्यों में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि बॉलीवुड में भरतनाट्यम के नाम पर विकृति परोसी जा रही हैं । वे किसी का सस्ता मनोरंजन तो कर सकती हैं पर हमारे शास्त्रीय नृत्यों की तरह उदात्त भावों की अनुभूति नहीं करा सकते । सभी शास्त्रीय नृत्य मूलतः मंदिरों में जन्में हैं इसलिए उनका स्वरूप भिन्न है ।

मंदाक्रांता रॉय ने भरतमुनि के रचित नाट्यशास्त्र व नंदीकेश्वर द्वारा रचित अभिनय दर्पण के श्लोकों के हवाले से बच्चों को संयुक्त एवं असंयुक्त हस्त मुद्राओं का अभ्यास कराया ।
भरतनाट्यम के लिए कितनी साधना करनी पड़ती है इसका एहसास कराने हेतु उन्होंने सम, अरामंडी,मूरमंडी स्थिति में खड़े होकर या बैठकर नृत्य का अभ्यास भी कराया ।

कलाकार ने पारंपरिक वंदना के अतिरिक्त अपने गुरु की नृत्य रचनाओं में समुद्रमंथन, अर्धनारीश्वर आदि की सुंदर प्रस्तुतियां दीं तथा कार्यक्रम के अंत में अपने गुरु पद्मभूषण प्रोफेसर सी वी चंद्रशेखर द्वारा रचित तिल्लाना प्रस्तुत किया तथा दर्शकों की ढेर तालियां बटोरीं ।

एस डी कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सविता सिंह ने तथा चौ छोटू राम इंटर कॉलेज में श्री योगेन्द्र सिंह मलिक ने स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्यों दीप प्रज्वलन किया तथा अपने विद्यालय में पधारे कलाकार तथा अन्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । कलाकार मंदाक्रांता की पुष्पों व उपहारों से सम्मानित किया ।

एस डी कन्या इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में राजेश कुमारी,विजय शर्मा,दिनेश जैन,कुसुमलता, सुनील शर्मा, सोहनपाल सिंह आदि अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे । प्रतिभा तायल,ऋतु चावला, गुनेश, नेहा, दीपा व कल्पना ने विशेष योगदान दिया ।

छोटू राम इंटर कॉलेज केकार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री योगेंद्र सिंह मलिक, संजीव कुमार जावला, अक्षय कुमार,बिजेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह , यशोधन सिद्धू, मयंक पांडे, हिमांशु राय आदि उपस्थित रहे । भावना सिंघल,नीति मित्तल, राहुल सेन, श्रीमती मीनू गोयल, विशु, का विशेष योगदान रहा ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *