मुजफ्फरनगर। चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम नंगला राई में गन्ना क्रय केंद्र के सामने हिंडन नदी के निकट मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर दो ट्रकों में बीच हुई ज़ोरदार भिंडत हो गई। भिंडत के बाद ट्रक ने कई पलटे खाए। खाई में पलटने से बचा ट्रक। एक ट्रक के हादसे में उड़े परखच्चे,हादसे की सूचना मिलते ही चरथावल SHO जसवीर सिंह व हिंडन चौकी प्रभारी सन्दीप तुरन्त मौके पर पहुंचे। घायलों को भेजा अस्प्ताल,एक ट्रक चालक हुआ गंभीर घायल तो दूसरा ट्रक सवार हुए मामूली घायल,हादसे के बाद मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर लगा जाम, पुलिस वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाने में जुट गई।
Author: Taja Report
Post Views: 16


