मुजफ्फरनगर। छपार के फ़लौदा स्थित इंस्पायर पब्लिक स्कूल बस की कार में भिड़ंत में 5 बच्चे सहित एक महिला शिक्षिका और 3 कार सवार घायल हो गए। युवकों में से एक की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
स्कूल से लौटते समय हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
Author: Taja Report
Views: 19


