हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव जैतपुर के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर कंटेनर और मैक्स के बीच भीषण टक्कर में मैक्स में सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 23

