मुजफ्फरनगर । देर रात पानीपत खटीमा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना तिराहे पर सड़क हादसे में नगर बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पिन्ना तिराहे पर कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवारी माँ और बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार 2 अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। हादसे में बाइक-कार के परखचे उड़ गये।
Author: Taja Report
Views: 22


