शंभू बॉर्डर। किसानों का दिल्ली कूच पुलिस के आंसू गैस छोडने के बाद रोक दिया गया है। देश की राजधानी की ओर बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। शंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि पुलिस के पास जो सूची है,वह गलत है। लिस्ट में यहां आने वाले किसानों का नाम नहीं है। हमने उनसे कहा है कि हमें आगे बढ़ने दें और हम उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाएंगे। पुलिस कह रही है कि किसानों के पास आगे बढ़ने की अनुमति नहीं है,तो हमें अपनी पहचान क्यों साबित करनी है? हम बातचीत के जरिए चीजों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन किसी भी तरह हम आगे बढ़ेंगे। मैंने पुलिस से कहा कि वे हरियाणा चले जाएं क्योंकि यह पंजाब की जमीन है।
Author: Taja Report
Post Views: 19

