Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भरतनाट्यम की कलाकार डॉक्टर मंदाक्रांता स्पिक मैके के आयोजन में देंगी प्रस्तुति

मुजफ्फरनगर। सांस्कृतिक आंदोलन में सक्रिय संस्था स्पिक मैके सरकारी स्कूलों हेतु विशेष रूप से तैयार की कार्यशाला – प्रदर्शन का शुभारंभ नगर के 10 विद्यालयों 9 दिसंबर से कर रही है । इस श्रृंखला में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भरतनाट्यम की कलाकार डॉक्टर मंदाक्रांता विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत का साक्षात् कराएंगी ।

विगत वर्ष की भांति स्पिक मैके इस वर्ष भी नगर के 10 विद्यालयों में भरतनाट्यम की कार्यशाला – प्रदर्शन श्रृंखला में त्रिपुरा में जन्मी तथा कोलकाता से पधारी विख्यात नृत्यांगना डॉक्टर मंदाक्रांता रॉय बच्चों भरतनाट्यम की मुद्राएं आदि सिखाकर प्रस्तुति भी देंगी । जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास की प्रेरणा से 9 दिसंबर को पहला कार्यक्रम प्रातः 10 बजे वैदिक पुत्री पाठशाला तथा दूसरा कार्यक्रम 1 बजे ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है ।

इसी अनुसार 10 दिसंबर को डी ए वी इंटर कालेज तथा एस डी इंटर, 11 को एस डी कन्या इंटर कालेज झांसी की रानी व चौ. छोटू राम इंटर कॉलेज, 12 को जैन कॉलेज प्रेमपुरी व नगरपालिका इंटर कॉलेज, 13 को एस डी कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी तथा एम एम इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *