कुरुक्षेत्र। अज्ञात बदमाशों ने बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। एक बच्चे की हालत गंभीर है। मृतकों में पति, पत्नी, उनका बेटा और बहू शामिल हैं।
बुजुर्ग दंपति की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दी गई। वारदात के वक्त सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मामले की जानकारी सुबह हुई, जब परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार के दो सदस्य खून से लथपथ हालत में मिले। मृतकों की पहचान शाहाबाद के यारा गांव के रहने वाले नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर के रूप में हुई है। जबकि नैब सिंह का पोता केशव (13) घायल है। इस तरह एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

